NH-45 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने 13 गौवंशों को रौंदा, 10 की मौत
बुलेट रिपोर्टर तेंदूखेड़ा। भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 गौवंश अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि 10 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पूजा सोनी, पुलिस प्रशासन, गौ-रक्षक सेवक तथा नगर परिषद की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल गौवंशों का उपचार कराया गया, जबकि मृत गौवंशों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
