बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला, प्राकृतिक खेती को बताया भविष्य की दिशा
रीवा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने आज बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचकर यहां चल रही प्राकृतिक खेती एवं गौवंश के लिए विकसित की जा रही आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्राकृतिक रूप से उगाई जा रही सब्जियों एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि लोगों को शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का भी एक सशक्त माध्यम है।
राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि गौवंश संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इससे किसानों की लागत कम होगी और भूमि की उर्वरता भी बनी रहेगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस तरह के मॉडल को और विकसित कर व्यापक स्तर पर लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
बाइट : राजेन्द्र शुक्ला, उपमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
