FIR दर्ज होते ही फरार हुईं निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया, अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी
बुलेट रिपोर्टर कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मामला दर्ज होते ही नेहा पच्चीसिया भोपाल में चल रही अपनी विभागीय ट्रेनिंग छोड़कर फरार हो गई हैं।
गिरफ्तारी से बचने के लिए निलंबित CSP ने कटनी जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं जोड़े जाने के बाद प्रकरण को विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है।
अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
