पति की मौत के सदमे से जूझ रही महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद
बुलेट रिपोर्टर ब्यूरो सतना। जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति की मौत के सदमे से जूझ रही एक महिला ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने अपनी मौत के लिए किसी भी व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट में उसने अपनी अंतिम इच्छा व्यक्त करते हुए वाराणसी में अंतिम संस्कार किए जाने तथा अपने 12 वर्षीय बच्चे का विशेष ध्यान रखने की बात लिखी है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच के साथ अन्य सभी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
