पानी भरते समय मोटर में आया करंट, 36 वर्षीय महिला की मौत
बुलेट रिपोर्टर।
कसरावद (जिला खरगोन)। कसरावद तहसील के ग्राम दोगावां में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर पर पानी भरते समय पानी की मोटर में अचानक करंट आने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।
मृतका की पहचान मधु बाई पति शांतिलाल सोनगरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम दोगावां के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मधु बाई घर पर पानी की मोटर के माध्यम से पानी भर रही थीं। इसी दौरान अचानक मोटर में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना से ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
