डकैती और एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार 10,500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
डकैती और एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार 10,500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बुलेट रिपोर्टर रीवा। मनगवां थाना पुलिस ने डकैती और एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में लगातार फरार चल रहे 10,500 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान हनुमन्त सिंह उर्फ आदर्श पिता चन्द्रहास उर्फ चन्द्रेश सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बेलवा पैकान, थाना मनगवां, जिला रीवा के रूप में हुई है।
दो मामलों में लगातार फरार था आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना मनगवां में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी/पीड़ित के साथ मारपीट कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।
घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
10,500 रुपये का इनाम घोषित था
आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा दोनों मामलों में अलग-अलग इनाम घोषित किया गया था। कुल 10,500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र मिश्रा के अलावा उपनिरीक्षक राममिलन प्रजापति, प्रधान आरक्षक बलराम पासी, प्रधान आरक्षक विष्णुदत्त पाण्डेय, प्रधान आरक्षक आशीष सिंह, आरक्षक अमरीश सिंह और आरक्षक शिवेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
