डालमिया सीमेंट प्रबंधन पर 120 सुरक्षा कर्मियों ने लगाए फर्जीवाड़े और तानाशाही के आरोप, आंदोलन की चेतावनी
बुलेट रिपोर्टर रीवा। डालमिया सीमेंट प्रबंधन के खिलाफ लगभग 120 सुरक्षा कर्मियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि प्रबंधन ने उनसे यह कहकर इस्तीफा दिलवाया था कि उन्हें नई नियुक्ति (न्यू जॉइनिंग) दी जाएगी। लेकिन अब प्रबंधन उन्हें ठेका श्रमिक के रूप में नौकरी देने या कंपनी से बाहर करने की बात कर रहा है।
सुरक्षा कर्मियों का दावा है कि उन्हें पूर्व में जेपी सीमेंट में जमीन के बदले नौकरी मिली थी। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने रीवा कलेक्टर एवं नौबस्ता चौकी में भी की है।
सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे श्रमिक यूनियन सीटू (CITU) के बैनर तले कंपनी के मुख्य गेट पर उग्र आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि वे प्रबंधन की कथित तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वहीं श्रमिक नेताओं ने कहा कि श्रमिक हितों की रक्षा के लिए जल्द ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। उनका आरोप है कि श्रमिकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
