अतिवृष्टि के बीच मनगवां में गूंजा ‘मन की बात’, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लिया संकल्प
मनगवां। बुलेट रिपोर्टर। अंत्योदय से राष्ट्रोदय तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ मनगवां विधानसभा क्षेत्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण एवं रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। अतिवृष्टि के बावजूद पांचों मंडलों की मातृशक्ति और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
विधानसभा क्षेत्र मनगवां-73 के मंडल मनगवां अंतर्गत बूथ क्रमांक 266 और मनगवां नगर शक्ति केंद्र क्रमांक-03 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर देश और समाज की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मेडिकल नशा, शराब, अशिक्षा सहित समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प भी लिया गया।
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक संघर्ष का आह्वान
कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि भारतीय एवं हिंदू संस्कृति में प्राचीन काल से माताएं और बहनें युद्ध पर जाने वाले वीरों के मस्तक पर विजय तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती रही हैं और उनकी विजय की मंगलकामना करती रही हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध का स्वरूप भले ही बदल गया हो, लेकिन समाज के सामने मेडिकल नशा, शराब और अशिक्षा जैसी गंभीर बुराइयां चुनौती बनी हुई हैं। इन कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक संघर्ष कर समाज को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने देश को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अतिवृष्टि के बावजूद बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता
लगातार बारिश के बीच आयोजित कार्यक्रम में पांचों मंडलों से कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति की मौजूदगी रही। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनगवां अरुणेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामपुर सर्किल अंशू सिंह, मंडल अध्यक्ष सूरा मुकेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य केडी शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि प्रियंका तिवारी, आशा तिवारी, लक्ष्मीकांत पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अनीश मिश्रा, यादवेन्द्र गोस्वामी, भास्कर तिवारी, बुद्धसेन गौतम, एडवोकेट मंडलेश्वर तिवारी, बूथ अध्यक्ष विद्यासागर गोस्वामी, सूरज गोस्वामी, मधू जायसवाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रामपुर सर्किल, संगीता पटेल, अन्नू उर्मलिया, साधना यादव, विदुषी उर्मलिया, पप्पी साकेत, शकुंतला सेन, अनीता वर्मा, सुनीता कुशवाहा एवं सत्यम तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और मातृशक्ति उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
