सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार चाकू सहित शातिर आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त
सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारदार चाकू सहित शातिर आरोपी गिरफ्तार
बुलेट रिपोर्टर सेमरिया । रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहगीरों को धारदार चाकू लहराकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन और एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
थाना सेमरिया में पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष विश्वकर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसामन मामा के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति स्विफ्ट कार लेकर खड़ा है और हाथ में धारदार चाकू लहराकर आम रास्ते से गुजरने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दो स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम सिंह बघेल पिता सुरेंद्र सिंह बघेल, निवासी ग्राम बुसौल, थाना सेमरिया, जिला रीवा बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की दाहिनी जेब से काले रंग के कवर में रखा धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने के संबंध में दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद गवाहों के समक्ष चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सेमरिया में पूर्व से 15 अपराध पंजीबद्ध हैं।
जप्त मशरूका
- 01 लोहे का धारदार चाकू — अनुमानित कीमत 1,000
- 01 स्विफ्ट कार क्रमांक MP17TA2722 — अनुमानित कीमत 5 लाख
गिरफ्तार आरोपी
शिवम सिंह बघेल पिता सुरेंद्र सिंह बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बुसौल, थाना सेमरिया, जिला रीवा।
सराहनीय भूमिका
प्रधान आरक्षक आशीष विश्वकर्मा, आरक्षक अनमोल श्रीवास्तव, आरक्षक विक्रम वर्मा, आरक्षक विवेक सिंह एवं आरक्षक सत्यप्रकाश सिंह की कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
