जटाशंकर से दर्शन कर लौट रहे 5 युवक हादसे का शिकार, कार कुएं में गिरी
बुलेट रिपोर्टर छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जटाशंकर से दर्शन कर कटारे के पुरवा लौट रहे पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अल्टो कार सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित कुएं में जा गिरी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और ईशानगर पुलिस की मदद से चार युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक युवक और अल्टो कार अभी भी कुएं में मौजूद बताई जा रही है।
कुएं में पानी अधिक होने के कारण युवक को बाहर निकालने में परेशानी आ रही है। मौके पर ईशानगर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत सहित पुलिस बल मौजूद है। युवक को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
कुएं में फंसे युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
