दो मोबाइल चोरी का खुलासा: अमहिया पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 40 हजार के मोबाइल बरामद
बुलेट रिपोर्टर रीवा। अमहिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मोबाइल चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 40 हजार कीमत के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना मरावी तथा नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार पहली घटना में नरेंद्र नगर निवासी शुधांशु जैन (48) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खुशी किराना स्टोर के काउंटर पर रखा वीवो कंपनी का मोबाइल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। दूसरी घटना में डॉ. ऋषि कुमार तिवारी (57) निवासी शासकीय आवास, अटल पार्क के पीछे, सिविल लाइन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंदिर से लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल चोरी हो गया था।
दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना के दौरान पुलिस ने गौरव सिंह उर्फ प्रिंस (26) पिता नागेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बेला, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना (हाल निवासी ढेकहा राजपूत, गन फैक्ट्री के पास, थाना सिविल लाइन, रीवा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने दोनों मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दोनों टच स्क्रीन मोबाइल बरामद कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, एसआई (साइबर सेल) गौरव मिश्रा, सउनि सुरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक केमला प्रसाद तथा आरक्षक अनंत कुमार शर्मा, विकाश तिवारी, अनुज सिंह एवं दिवाकर तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
