इंडियन बैंक मनगवां को मिले नए शाखा प्रबंधक, सत्यम मीणा ने संभाला पदभार
रीवा | मनगवां | बुलेट रिपोर्टर
रीवा, मनगवां। इंडियन बैंक की मनगवां शाखा में नवपदस्थ शाखा प्रबंधक सत्यम मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री मीणा इससे पहले इंदौर और भोपाल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सतना रीजनल ऑफिस से स्थानांतरण के बाद उनकी पदस्थापना इंडियन बैंक की मनगवां शाखा में की गई है।
पदभार ग्रहण करने के बाद शाखा प्रबंधक सत्यम मीणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्राहकों को पहले से अधिक बेहतर, त्वरित और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पेंशनरों, किसानों, व्यापारियों एवं अन्य सभी उपभोक्ताओं के लिए बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सरल, सुलभ एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। शाखा में ग्राहकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर ग्राहक सेवा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
श्री मीणा के पदभार संभालने से क्षेत्र के बैंक ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
