पन्ना में चमकी 7 मजदूरों की किस्मत, 16.96 कैरेट के हीरे ने बदली तकदीर
पन्ना में चमकी 7 मजदूरों की किस्मत, 16.96 कैरेट के हीरे ने बदली तकदीर
बुलेट रिपोर्टर एंकर। पन्ना जिले के सरकोहा गांव में सात गरीब मजदूरों की किस्मत रातों-रात बदल गई। खेत की खदान से मजदूरों को करीब 16.96 कैरेट का बेहद दुर्लभ 'जेम क्वालिटी' हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
बारिश के दौरान खदान की चाल का जायजा लेने पहुंचे पट्टाधारक अखिलेश पाल की नजर मिट्टी के बीच चमक रहे इस बेशकीमती हीरे पर पड़ी। हीरा मिलने की खबर के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूरों के परिवारों में खुशी का माहौल है।
इन सात साझेदारों में संतोष, शर्मन और अरुण ऐसे मजदूर हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण 30 से 38 वर्ष की उम्र तक शादी नहीं हो सकी थी। अब हीरे की नीलामी से मिलने वाली रकम से उनके घर में जल्द ही शहनाई बजने की उम्मीद है।
नियम के मुताबिक सरकारी नीलामी के बाद निर्धारित रॉयल्टी काटकर शेष रकम सातों साझेदारों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी।
मजदूरों ने बनाए भविष्य के सपने
हीरा मिलने के बाद मजदूरों ने अपने भविष्य को लेकर योजनाएं भी बनाई हैं। उनका कहना है कि मिलने वाली रकम से वे अपने कच्चे छप्परों को पक्का करवाएंगे और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएंगे।
हीरे को शासकीय हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। अब इसकी नीलामी की प्रक्रिया होगी। नीलामी के बाद नियमानुसार रॉयल्टी काटकर शेष राशि मजदूरों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
बाइट-1: अखिलेश पाल — खेत मालिक
बाइट-2: रवि पटेल — खनिज अधिकारी
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
