विधायक नरेंद्र प्रजापति ने ढाई साल के विकास कार्यों का सार्वजनिक लेखा-जोखा किया जारी, विधायक निधि खर्च की पूरी जानकारी साझा
बुलेट रिपोर्टर ब्यूरो रीवा। मनगवां विधानसभा क्षेत्र-73 के विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति ने अपने कार्यकाल के ढाई वर्षों में विधायक निधि से कराए गए निर्माण कार्यों एवं स्वीकृत राशि का विस्तृत विवरण सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया है। इस पहल को उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि ने विधायक निधि का उपयोग किन-किन जनहितकारी कार्यों में किया है। इसी उद्देश्य से सभी स्वीकृत एवं अनुमोदित विकास कार्यों का विवरण सार्वजनिक किया गया है।
उन्होंने बताया कि विधायक निधि से क्षेत्र में ग्रेवल सड़क, पीसीसी सड़क, विद्यालय कक्ष निर्माण, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण, हाट-बाजार, आंगनबाड़ी भवन, अटल सुशासन भवन, पंचायत भवन, मांगलिक भवन, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हिनौती गौधाम, रपटा पुलिया, चेक डैम, नए जनपद कार्यालय भवन, महिला एवं बाल विकास भवन, आईटीआई भवन, विधायक प्रतीक्षालय, विधायक परिसर तथा विद्यालयों एवं पंचायत भवनों की बाउंड्रीवाल सहित अनेक विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत एवं अनुमोदित की गई है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही उनकी प्राथमिकता है। सभी विकास कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करने का उद्देश्य यह है कि क्षेत्र की जनता स्वयं देख सके कि विधायक निधि का उपयोग किस प्रकार जनहित में किया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
