रीवा ब्रेकिंग: नकली मिठाई बनाने की अवैध फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा
बुलेट रिपोर्टर रीवा। शहर के रानीतालाब मोहल्ले में खाद्य विभाग की टीम ने नकली मिठाई बनाने की सूचना पर एक अवैध फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की। टीम को फैक्ट्री के अंदर गंदगी का अंबार मिला, जहां विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की जा रही थीं।
जानकारी के मुताबिक, झारखंड से आकर यहां मिठाई बनाने का कारोबार संचालित किए जाने की बात सामने आई है। फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके से मिठाई बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री और तैयार मिठाइयां भी मिली हैं।
फैक्ट्री के बगल में बंधी भैंसें भी मिलीं। मौके पर भैंसों की धुलाई किए जाने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि यहां तैयार की जाने वाली मिठाइयों की शहर की अलग-अलग मिठाई दुकानों में सप्लाई की जाती थी।
खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
खाद्य विभाग की टीम ने मौके से आवश्यक खाद्य नमूने और अन्य सामग्री जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री के संचालन, मिठाई की गुणवत्ता और कथित सप्लाई नेटवर्क को लेकर जांच की जा रही है।
खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट और सैंपल की रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
