अत्यधिक बारिश के चलते रीवा में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 19 और 20 अगस्त को बंद
बुलेट रिपोर्टर रीवा। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और संभावित परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 19 एवं 20 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होती रहेंगी। वहीं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालयीन समय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विद्यालय की आवश्यकता एवं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन अथवा वर्चुअल कक्षाओं का आयोजन भी किया जा सकेगा।
प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
