एसएएफ मैदान में हुई स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम परेड रिहर्सल, उप मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण
बुलेट रिपोर्टर ब्यूरो रीवा। रीवा जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल होंगे।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण करेंगे तथा प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त करेंगे। समारोह में हर्ष फायर और मार्चपास्ट भी होगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी क्रम में आज एसएएफ मैदान में अंतिम परेड रिहर्सल की गई। पुलिस बल के जवानों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परेड का अभ्यास किया।
प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
