तार चोरी का खुलासा: डभौरा पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 280 किलो बिजली का तार किया बरामद
ब्रेकिंग न्यूज़।
बुलेट रिपोर्टर रीवा। जिले के डभौरा थाना पुलिस ने तार चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 क्विंटल 80 किलोग्राम (280 किलो) चोरी का बिजली का तार बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी त्योंथर/डभौरा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। थाना डभौरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/2026 में धारा 303 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कोल, निवासी रैपुरा (जिला चित्रकूट) तथा विजय तोमर, निवासी रामबाग, थाना पनवार के रूप में हुई है। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चोरी का बिजली का तार बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक तुलसीदास साकेत, आरक्षक ईश्वर चौहान, आरक्षक कृष्ण सिंह, आरक्षक हसनैन खान सहित थाना डभौरा के समस्त पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
