पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
बुलेट रिपोर्टर भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में गरिमामय पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को नमन किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय गोविंद नारायण सिंह के सुपुत्र अशोक सिंह, विधायक विक्रम सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
