नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सरकार सक्रिय, सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम
भोपाल | ब्यूरो रिपोर्ट
नेपाल में आई त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने वहां फंसे अपने नागरिकों की सहायता के लिए कदम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल आपदा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नेपाल में फंसे प्रदेशवासियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित कराया है।
इस कंट्रोल रूम के माध्यम से नेपाल में प्रभावित मध्यप्रदेश के नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता, जानकारी और समन्वय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005
व्हाट्सएप नंबर: 9818963273
ईमेल आईडी: recp1mpbhawan@mp.gov.in
मध्यप्रदेश सरकार ने अपील की है कि नेपाल में मौजूद नागरिक या उनके परिजन किसी भी आपात स्थिति में जारी संपर्क माध्यमों पर जानकारी साझा करें, ताकि उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट — भोपाल, मध्यप्रदेश।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
