15 दिन में सड़क नहीं बनी तो होगा उग्र आंदोलन: प्रभाकर सिंह 'टाइगर'
बुलेट रिपोर्टर रीवा/जवा। जवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उपरवार के गुढ़ गांव में पिछले एक महीने से सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर विधायक और सरपंच द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और सड़क की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज संगठन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह 'टाइगर' ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सड़क निर्माण अथवा सुधार कार्य शुरू कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी गंभीर परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के चलते स्थिति और अधिक खराब हो गई है।
प्रदर्शन में सुरेश सिंह, राजपाल यादव, फूलचंद सिंह, विजय बहादुर सिंह, रजनीश आदिवासी, बुद्धि लाल कोल, सुशील सिंह, रवि वर्मा, पन्नालाल कश्यप, मुन्ना डॉक्टर, दीपक आदिवासी, नारायण वर्मा, नंदू पांडे, आकाश बघेल, मनोज यादव, राजेश आदिवासी, राहुल वर्मा, सनी आदिवासी, लालता कोल, शिबू आदिवासी, राज बहादुर सिंह, देवकली आदिवासी, उमा आदिवासी, सूरजकली आदिवासी, नीता आदिवासी, सुखमंती आदिवासी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
