गुढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1500 नशीली अल्प्राजोलम गोलियां जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बुलेट रिपोर्टर रीवा | 04 अगस्त 2026
रीवा जिले की गुढ़ थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1500 प्रतिबंधित अल्प्राजोलम गोलियां बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हिमाली पाठक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना गुढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली गोलियों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की 1500 गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपी इनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ बाबू प्रजापति (33 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-08, गुढ़, जिला रीवा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाना शुरू कर दिया है कि प्रतिबंधित नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इस अवैध नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
