मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 10.54 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़ रुपये
बुलेट रिपोर्टर ब्यूरो भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार (19 जुलाई) को भोपाल जिले के जगदीशपुर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10.54 लाख किसानों के बैंक खातों में 1460.25 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित करेंगे। इसी दिन जगदीशपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के प्रारंभ से लेकर वर्ष 2024-25 तक मध्यप्रदेश के प्रभावित किसानों को 30,942.34 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से अपील की है कि वे अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम या अनिश्चित मानसून की संभावना है। ऐसे में फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्य बिंदु
- 10.54 लाख किसानों को मिलेगा लाभ।
- 1460.25 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि होगी ट्रांसफर।
- कार्यक्रम भोपाल जिले के जगदीशपुर से होगा।
- वर्ष 2024-25 तक किसानों को 30,942.34 करोड़ रुपये का भुगतान।
- किसानों से समय पर फसल बीमा कराने की अपील।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
