सेमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद
बुलेट रिपोर्टर सेमरिया (रीवा)। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल और उनकी टीम ने चाकू से हमला करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी ने थाना सेमरिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना सेमरिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 119(1), 296(B), 115(2), 118(1), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार था। 27 जुलाई 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर समीर खान (20 वर्ष), पिता मोबीन खान, निवासी वार्ड क्रमांक 15, कस्बा सेमरिया, थाना सेमरिया, जिला रीवा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 500 कीमत का एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना सेमरिया में पहले से भी एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हफीजुर्रहमान, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक विवेक सिंह एवं आरक्षक संजय मांझी की सराहनीय भूमिका रही।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
