बारिश के दौरान सतर्क रहें, जर्जर भवनों से दूर रहें: नगर परिषद डभौरा की नागरिकों से अपील
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर परिषद डभौरा ने नागरिकों से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। परिषद ने कहा है कि जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों से दूर रहें तथा ऐसे भवनों में प्रवेश न करें, क्योंकि लगातार बारिश के कारण इनके गिरने का खतरा बढ़ सकता है।
नगर परिषद ने नागरिकों से जलभराव वाले स्थानों, नालों, नदी-नालों एवं पुल-पुलियों के पास जाने से बचने की सलाह दी है। तेज बारिश एवं आंधी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
परिषद ने यह भी अपील की है कि यदि किसी जर्जर भवन अथवा अन्य खतरनाक स्थिति की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल नगर परिषद डभौरा को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
नगर परिषद ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए संदेश दिया है— "सावधानी आपकी, सुरक्षा सबकी।"
निवेदक:
- मायादेवी गुप्ता — अध्यक्ष, नगर परिषद डभौरा
- हेमंत त्रिपाठी — मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद डभौरा
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
