बिजली की मरम्मत बनी काल: करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
रीवा, बुलेट रिपोर्टर।
रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने-अपने घरों में खराब बिजली व्यवस्था की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पहली घटना तिवनी गांव में हुई, जबकि दूसरी घटना गंगेव पुलिस चौकी क्षेत्र में सामने आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की खराबी या मरम्मत का कार्य स्वयं करने के बजाय प्रशिक्षित बिजली मिस्त्री अथवा संबंधित विभाग की सहायता लें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
