दुष्कर्म मामलों को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
उमरिया | बुलेट रिपोर्टर
चंदिया थाना क्षेत्र में हाल ही में सामने आए दो अलग-अलग दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामलों को लेकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में एक मामले में आरोप लगाया गया कि एक चिकित्सक ने कथित रूप से अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की, उसका दैहिक शोषण किया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए भी वसूले।
दूसरे मामले में 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।
संगठनों ने आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं त्वरित जांच, कठोर कार्रवाई तथा संबंधित संपत्तियों की वैधानिक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में उमरिया सहित आसपास के जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
बाइट : विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल पदाधिकारी
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
