त्यौंथर ब्रेकिंग: चाकघाट में 3 किलोमीटर लंबा जाम, 12 घंटे से यातायात प्रभावित
बुलेट रिपोर्टर रीवा/त्यौंथर। रीवा के त्यौंथर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद रीवा के चाकघाट स्थित NH-30 मार्ग पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
बताया जा रहा है कि जाम पिछले 12 घंटे से अधिक समय से लगा हुआ है। इसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ट्रक चालकों के मुताबिक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण ट्रकों के आवागमन पर असर पड़ा है। वहीं, जाम की स्थिति को लेकर रीवा एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण जाम की स्थिति निर्मित हुई है। प्रशासन की टीम जाम खुलवाने के प्रयास में जुटी हुई है और रात तक जाम खुलने की संभावना है।
बाइट — एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
