गोलीकांड मामले में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- शालिग्राम से मेरा कोई नाता नहीं
बुलेट रिपोर्टर : छतरपुर जिले के कौड़ा गांव में हुए विवाद और गोलीकांड के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाई शालिग्राम गर्ग से सार्वजनिक रूप से दूरी बनाते हुए कहा कि उनका शालिग्राम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वह तीन वर्ष पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि उनके लिए पूरा संसार ही उनका परिवार है, इसलिए किसी भी व्यक्ति के कृत्य को उनके नाम से जोड़ना उचित नहीं है।
उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की कि हर घटना में उनका नाम न जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि गांव बड़ा है और परिवार भी बड़ा है, इसलिए हर व्यक्ति के कार्यों के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शालिग्राम गर्ग इस मामले में दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। दोषी या निर्दोष होने का अंतिम निर्णय जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
