शिवा अग्रवाल की पुलिस टीम ने लौटाई मां की मुस्कान, 4 दिन पहले लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
शिवा अग्रवाल की पुलिस टीम ने लौटाई मां की मुस्कान, 4 दिन पहले लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सेमरिया पुलिस की बड़ी सफलता, सकुशल परिजनों को सौंपा गया बच्ची को
बुलेट रिपोर्टर | सेमरिया (रीवा)
रीवा जिले के सेमरिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए चार दिन पहले लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और मां के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत थाना सेमरिया में दर्ज कराई थी। मामले में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया और 25 जुलाई 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
- थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल
- एएसआई गिरजा प्रसाद पाण्डेय
- प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री
- आरक्षक प्रबल त्रिपाठी
- आरक्षक विवेक सिंह
- महिला आरक्षक मेघा पटेल
सेमरिया पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार लापता बच्चों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के लिए पुलिस अभियान चला रही है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
