रीवा में वनपाल 78 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रक छोड़ने के बदले मांगे थे 2 लाख
रीवा में वनपाल 78 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रक छोड़ने के बदले मांगे थे 2 लाख
सबहेड:
ट्रक छोड़ने के एवज में मांगे थे 2 लाख रुपये, शिकायत के सत्यापन के बाद पूर्वा फॉल के पास ढाबे में हुई ट्रैप कार्रवाई
बुलेट रिपोर्टर रीवा। रीवा जिले के सिरमौर वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनपाल दिनेश कुमार को लोकायुक्त पुलिस ने 78 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लकड़ी से लदे ट्रक को छोड़ने के एवज में पहले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी ट्रक चालक नीरज यादव ने 10 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वन अमले ने लकड़ी से लदा ट्रक रोक लिया था और उसे छोड़ने के लिए 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।
लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। पूर्वा फॉल के पास स्थित एक ढाबे में जैसे ही वनपाल दिनेश कुमार ने 78 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।
लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी वनपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
