सतना पुलिस ने जन-जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, नागरिकों को कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बुलेट रिपोर्टर सतना।
सतना पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने तथा सामाजिक एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
रैली में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। पुलिसकर्मी हाथों में जागरूकता संबंधी पोस्टर लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकले और लोगों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का संदेश दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान समाज में अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा तथा नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, साइबर ठगी से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सतना पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
