
सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा
गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ
रीवा सिटी कोतवाली पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी रीवा के नए तालाब गुढ़ चौराहे के पास कुछ लोग आए दिन जुआ खेलते हैं, यहां पर बाहर से भी बहुत सारे लोग जुआ खेलने आते हैं। मुखबिर द्वारा मिली पुख्ता सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने दो टीमें गठित की और हुए के अड्डे पर रेड मारने निकल पड़ी। पुलिस को देखते ही जुआरीओं ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की घेराबंदी से भाग नहीं पाए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ा उनकी तलाशी ली उनके पास से ताश की एक गड्डी और 10035 बरामद हुए, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है और उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। स्थानीय लोग की माने तो यहां पर अक्सर ही जुआ खेलने वालों की भारी भीड़ हुआ करती थी, पुलिस की इस छापेमार कार्रवाई से, जुआरीयो में भय व्याप्त होगा, और वह इस स्थान पर जुआ खेलने अब दोबारा नहीं आएंगे।
इन धाराओं में मामला हुआ पंजीबद्ध ये आरोपी हुए गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने जुएं के अड्डे से पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मे अपराध कमांक 239/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, पकड़े गए आरोपियों के नाम
शिवचरण बंशल पिता छोटेलाल बंशल उम्र 54 साल निवासी नयातालाब रीवा, बलिकरण बंशल पिता श्यामलाल बंशल उम्र 40 साल निवासी नयातालाब रीवा, आयुष सिंह पिता सतीष सिंह उम्र 19 साल निवासी गडरियान मोहल्ला रीवा बताया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
