मंगवां
रीवा
मध्य प्रदेश
ब्रेकिंग
बारिश के दौरान सावधानी बरतें, जर्जर भवनों से दूर रहें: नगर परिषद मनगवां
Vijay Gupta14 अग॰ 20262 मिनट0 व्यूज़
मनगवां में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर परिषद मनगवां ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। परिषद ने कहा है कि बारिश के दौरान जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों से दूर रहें और ऐसे भवनों में प्रवेश न करें।
नगर परिषद ने लोगों से जलभराव वाले स्थानों, नालों, नदी-नालों तथा पुल-पुलियों के पास जाने से बचने का आग्रह किया है। तेज बारिश और आंधी के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
परिषद ने यह भी कहा है कि यदि किसी जर्जर भवन या अन्य खतरनाक स्थिति की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल नगर परिषद को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
नगर परिषद ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "सावधानी आपकी, सुरक्षा सबकी।"
निवेदक:
- बुटला बंसल — अध्यक्ष, नगर परिषद मनगवां
- प्रमोद उर्मिलिया — उपाध्यक्ष, नगर परिषद मनगवां
- अनिलेश मिश्रा — मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद मनगवां
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
टिप्पणियां
टिप्पणियां लोड हो रही हैं...
