मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान राणा गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बुलेट रिपोर्टर ब्यूरो रीवा। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था। उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश का माहौल था। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत आवश्यक धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि मामले की विवेचना जारी है और नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
