डेढ़ किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
सीधी। अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमिलिया पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस महानिरीक्षक रीवा ज़ोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के पर्यवेक्षण में थाना अमिलिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की।
शुक्रवार को थाना प्रभारी अमिलिया निरीक्षक आर.के. बैस के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खड़बड़ा में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी पीयूष तिवारी (उम्र 33 वर्ष), पिता देवेन्द्र तिवारी, निवासी सहजी, थाना अमिलिया के कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायालय सीधी में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीधी भेज दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
