अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: बीच सड़क पर प्रसूता को छोड़ने का आरोप, 108 एंबुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल
बुलेट रिपोर्टर रायसेन। जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सिलवानी क्षेत्र के ग्राम सीतापार की एक प्रसूता महिला को उपचार के लिए रायसेन जिला अस्पताल लाया जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में सागर रोड पर एंबुलेंस खराब हो गई, जिसके बाद महिला को बीच सड़क पर छोड़ दिया गया।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन एवं 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिले में एंबुलेंस के बीच रास्ते में खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचती और कुछ मामलों में मरीजों से अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने की मांग की है।
बाइट: एंबुलेंस चालक।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
