दीपावली से पहले रीवा में बड़ी कार्रवाई, 5 पटाखा दुकानों के लाइसेंस निरस्त
बुलेट रिपोर्टर रीवा। दीपावली पर्व से पहले रीवा जिला प्रशासन ने पटाखा दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 5 पटाखा दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार, मैदान क्षेत्र में संचालित इन पटाखा दुकानों के आसपास घनी आबादी थी। प्रशासन ने माना कि ऐसे स्थानों पर पटाखों का भंडारण और बिक्री आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि दीपावली के दौरान पटाखों की दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा लगातार पटाखा दुकानों की जांच की जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी थी?
इस लेख को शेयर करें:
